चन्दौली
किसानों को पशुपालन और कृषि पर दिया गया जोर

चंदौली। जनपद के चहनियां क्षेत्र के प्रभुपुर, सराय रसूलपुर और खोनपुर में रविवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को पशुपालन और कृषि पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही इस व्यवसाय से जुड़ी अन्य जानकारियाँ भी दी गईं। कार्यक्रम के दौरान प्रैक्टिकल करके किसानों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली के वैज्ञानिक डॉ. प्रतीक सिंह ने किसानों को पशुपालन और पशु रोगों से संबंधित जानकारी दी। वहीं डॉ. अमित सिंह ने प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी की डॉ. स्वाति शर्मा ने महिला कृषकों को अचार, पापड़, जैम, जेली आदि जैसे उत्पादों को बनाने की विधियाँ सिखाईं। साथ ही फलों और सब्जियों में लगने वाले रोगों और उनके निदान के बारे में भी जानकारी प्रदान की।
इस कार्यक्रम के दौरान कमलेश प्रजापति, नरेंद्र कुमार, दीपक श्रीवास्तव, संजय यादव, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी (कृषि), चहनियां श्री सुनील यादव द्वारा किया गया।