Connect with us

वाराणसी

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बड़ा हादसा, भरभराकर गिरे 2 मकान, कई लोग मलबे में दबे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर के पास चौक थानाक्षेत्र के खोया गली में देर रात दो घर जमींदोज हो गए। मलबे में 5 लोगों के फंसे होने की आशंका है। NDRF की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

जानकारी के मुताबिक, खोआ गली चौराहे पर स्थित प्रसिद्व जवाहिर साव कचौड़ी वाले के ऊपर स्थित राजेश गुप्ता व मनीष गुप्ता का मकान सटा हुआ था। दोनों मकान 70 साल पुराने बताए जा रहे हैं। देर रात दोनों मकान भरभरा कर गिर पड़े। मकान गिरने से पांच से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मकान के मलबे में दबने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं।

मंदिर के गेट नंबर 4 को किया गया बंद

प्रशासनिक अधिकारियों और NDRF की टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। हादसे के बाद से काशी विश्वनाथ मंदिर को जाने वाले गेट नंबर 4 को बंद कर दिया गया है। एक नंबर और दो नंबर गेट से मंदिर में जाने वाले दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page