Connect with us

मुम्बई

कांग्रेस नेता अबु सुफियान अंसारी का निधन

Published

on

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस उत्तर भारतीय सेल के उपाध्यक्ष अबु सुफियान अंसारी का निधन हृदयाघात के कारण हो गया। उन्हें गुरुवार को दोपहर 2 बजे रफी नगर कब्रिस्तान,शहनाई हाल के पास,गोवंडी प. पर बेटे फारूख अंसारी ने सुपुर्द-ए-खाक किया।

स्व.अंसारी सामाजिक परिवर्तन फाउंडेशन,अ.भा.भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन, अंजुमन बहेरुल उलूम हाईस्कूल,भीमशक्ती रिक्शा यूनियन से सक्रिय रूप से जुडे हुए थे।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.बाबुलाल सिंह,अब्राहम राय मणी (अध्यक्ष ई.मुंबई जि.कांग्रेस), कांग्रेस नेता विकास तांबे, सुनील येवले,महाराष्ट्र कांग्रेस उत्तर भारतीय सेल के पदाधिकारी फखरूद्दीन शेख, अहमद खान, शेर मोहम्मद खान, अफाक शेख (ब्लाककांग्रेस अध्यक्ष), समता हॉकर्स यूनियन के अध्यक्ष शरीफ खान, फिरोज खान, शाहिद अंसारी, एड.इब्राहिम शेख,अब्दुल कलाम,सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page