Connect with us

राज्य-राजधानी

कांग्रेस ‘कश्मीर’ में धारा 370 वापस लाकर दिखाएं : नरेंद्र मोदी

Published

on

Loading...
Loading...

प्रधानमंत्री की कांग्रेस को खुली चुनौती

उधमपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, जम्मू कश्मीर के जनता के आशीर्वाद से यहां से धारा 370 की दीवार गिर गई है और जनता ने उसे दीवार के मलबे में दबा दिया है। उन्होंने कांग्रेस को खुली चुनौती दी कि वह धारा 370 को पुनः वापस लाकर तो दिखाएं। यह देश कभी भी कांग्रेस की ओर नहीं देखेगा। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद पहले चरण के लिए महज 6 दिन का समय बचा है।

इस बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री उधमपुर पहुंचें। उन्होंने वहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मोदी बहुत आगे की सोचता है। अभी तक जो कुछ हुआ एक ट्रेलर है। पूरी फिल्म तो अभी बाकी है। वह समय दूर नहीं है जब जम्मू कश्मीर में विधानसभा का चुनाव होगा। जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा। नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, इस बार का चुनाव में आतंकवाद,अलगाववाद, पथराव, हड़ताल और सीमा पर आतंक के डर से नहीं हो रहा है।

पहले यहां वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा के दौरान चिंता रहती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। देश में सुरक्षा की स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। कश्मीर का विकास हो रहा है और जनता को सरकार पर भरोसा है।उन्होंने कहा कि, अब यहां कांग्रेस की नहीं चलेगी। जम्मू कश्मीर के लोग उसे पहचान चुके हैं।

कांग्रेस कहती है कि, धारा 370 को हटाने से क्या हुआ ? मैं कहता हूं कि 370 के हटने से किसको फायदा हुआ यह यहां के बहन बेटियों से पता करिए। संविधान के अनुसार यहां के लोगों को अधिकार मिलने लगे हैं। पहले यहां पथरबाजी होती थी लेकिन अभी हम लोग चैन से सोते हैं। 10 साल के अंदर जम्मू कश्मीर पूरी तरह बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा, प्रवास ये सब तो है ही। लेकिन सबसे बड़ी बात है, जम्मू कश्मीर का मन बदला है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page