वाराणसी
कल बंद रहेगी मांस-मछली की दुकानें
Loading...
Loading...
वाराणसी। जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की जयंती के अवसर पर सोमवार को नगर निगम क्षेत्र में मांस और मछली की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में नगर निगम द्वारा औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
नगर निगम के निर्देश के अनुसार, निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी होटल और रेस्टोरेंट में भी सोमवार को नॉनवेज खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
Loading...
नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी संतोष पाल ने स्पष्ट किया है कि जारी आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Continue Reading
