Connect with us

मऊ

कलेक्ट्रेट बार चुनाव में 219 मतदाताओं ने किया मतदान

Published

on

मऊ। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव 2024 में प्रमोद कुमार सिंह पालीवाल को अध्यक्ष और रितेश कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री चुना गया। इस चुनाव में कुल 219 मतदाताओं ने मतदान किया।अध्यक्ष पद पर हुए मुकाबले में प्रमोद पालीवाल ने दिनेश राय को 5 मतों से हराया।

पालीवाल को 97 मत मिले जबकि दिनेश राय को 92 मत मिले। चंद्रशेखर उपाध्याय और पंचानन वर्मा क्रमशः 15 और 13 मतों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।महामंत्री पद पर रितेश श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन किया और फतेह बहादुर सिंह को 64 मतों से हराया।

रितेश को 104 मत मिले जबकि फतेह बहादुर सिंह को 40 मत ही मिल सके। तीसरे स्थान पर उपेंद्र चौहान रहे, जिन्होंने 36 मत प्राप्त किए।नये कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध चुने गए, जिनमें राम प्रकाश सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, घनश्याम श्रीवास्तव को कनिष्ठ उपाध्यक्ष और रीना सिंह को साधारण उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।

अन्य पदों पर भी निर्विरोध चयन हुआ। चुनाव प्रक्रिया में एल्डर कमेटी के सदस्य मुहम्मद असलम, नजमुल एकबाल, झारखंडे प्रसाद गुप्ता, बीबी सिंह और निवास मिश्र ने अपनी भूमिका निभाई जबकि अन्य सहायक कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page