Connect with us

चन्दौली

कर्मनाशा गुरुद्वारा में गरीबों में वितरित हुआ 300 कम्बल

Published

on

Loading...
Loading...

सैयदराजा (चंदौली)। कर्मनाशा नदी तट स्थित गुरुद्वारा चरण कमल पातशाही नौवीं पर रविवार को गरीब और असहाय लोगों के बीच करीब तीन सौ कंबल वितरित किए गए। यह आयोजन छोटे साहिबजादों और माता गुजर कौर जी की शहादत और ठंडे बुर्ज में उनकी कैद की याद में समर्पित किया गया।

इस पुनीत कार्य को मुख्य कार सेवक बाबा परमजीत सिंह, बाबा कश्मीर सिंह (निहंग सिंह) और राजेश कुमार बनारस के सहयोग से पूरा किया गया। बाबा परमजीत सिंह ने बताया कि सर्द मौसम में गरीब और असहाय लोग बिना पर्याप्त वस्त्र के ठिठुरते हुए अपना जीवन गुजारते हैं।

Loading...

ऐसे में कंबल वितरित करके उन्हें राहत प्रदान करना एक सुखद अनुभव है। गुरुद्वारे पर हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जहां कंबलों के साथ-साथ जरूरतमंदों को वस्त्र भी वितरित किए जाते हैं। इस वर्ष भी इस परंपरा को निभाया गया और आगे भी इसे जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page