Connect with us

वाराणसी

करंट से झुलसे दो‌ विद्युत संविदा कर्मी, एसडीओ ने दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के दो प्रमुख उपकेंद्रों पर तैनात बिजली संविदा कर्मचारी की बुधवार दोपहर करंट लगने से गंभीर रूपसे झुलस गए। एक कर्मचारी को बीएचयू के ट्रामा सेंटर एवं दूसरे को कबीरचौरा के मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक कर्मचारी के चचेरे भाई ने आरोप लगाया है कि एसडीओ और जेई की लापरवाही से उसके भाई को करंट लग गया।

पहली घटना कबीरचौरा क्षेत्र में हुई जहां पर रात में अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आ गया था। बुधवार को संविदा कर्मी जमील लहुराबीर फीडर से जुड़े ट्रांसफार्मर पर काम समाप्त कर चुका था। फीडर चालू होते ही करंट के झटके से नीचे गिर गया। उसके शरीर के कई हिस्से में चोटें आई हैं। उसे कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मैदागिन उपकेंद्र के एसडीओ अनिल शुक्ला ने बताया कि जमील की हालत ठीक है। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। उधर, अंबिया मंडी के पास बुधवार को खुले बॉक्स से लटक रहे तार की चपेट में आने से दो राहगीरों को करंट का झटका लगा। आसपास मौजूद लोगों की सक्रियता से दोनों की जान बच गई।

तो वहीं दूसरी घटना डाफी उपकेंद्र पर हुई जहां पर तैनात शिवानंद यादव दोपहर लगभग बारह बजे गढ़वाघाट फीडर पर काम कर रहा था। उसी समय करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। चचेरे भाई महेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि शिवानंद को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराने के बाद एक बार भी न तो जेई आए और न ही एसडीओ। सिर्फ 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की।

वहीं, एसडीओ नवदीप ने कहा कि करंट लगने से गंभीर रूप से झूम से दोनों बिजली संविदा कर्मचारियों का हालचाल लिया गया। उनके हर संभव मदद का पूरा प्रयास किया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page