Connect with us

गाजीपुर

कब्रिस्तान की दीवार गिरने से मासूम की मौत, एक बच्ची घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव में बीती शाम दर्दनाक हादसा हुआ, जहां कब्रिस्तान की दीवार और गेट गिरने से तीन मासूम बच्चे मलबे में दब गए। हादसे में 10 वर्षीय चंदा की मौत हो गई, जबकि 7 वर्षीय गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गई।

मुसहर बस्ती के चंदा, गुड़िया और पवन रोज की तरह कब्रिस्तान के गेट पर खेल रहे थे तभी अचानक दीवार और गेट भरभराकर गिर गए। चंदा गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गुड़िया को गंभीर चोटें आईं और उसे गाजीपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 18 से अधिक टांके लगाए। उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही भांवरकोल थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करने की बात कही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page