Connect with us

पूर्वांचल

कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – गणपत राय

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर स्थित एक कबाड़ के गोदाम में रविवार की रात अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। लगभग एक बीघे के क्षेत्रफल में फैले गोदाम में रखा कबाड़ धू-धू करके जलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आग लगने की सूचना मिलते ही चंदौली और बनारस जिले से फायर टीम मौके पर पहुंच गई। लगभग आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी सोमवार की सुबह आठ बजे तक फायर ब्रिगेड की टीम कबाड़ में धधक रही आग को शांत करने में लगी रही।आग की चपेट में आकर व्यापारी का लगभग 40 लाख रुपए मूल्य का कबाड़ जलकर राख हो गया है। इसके अलावा 15 से 20 हरे पेड़ भी जलकर नष्ट हो गए।

बता दें कि, बनारस के चौकाघाट के रहने वाले लालचंद अग्रहरी पिछले 12 सालों से मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर स्थित एक बीघा की जमीन को किराए पर लेकर कबाड़ गोदाम का संचालन करते है। पूरी जमीन बाउंड्रीवाल से घिरी हुई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page