Connect with us

राज्य-राजधानी

कबाड़ की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय बाजार मेहदावल रोड पर गुरुवार सुबह एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में करीब सात से आठ लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Loading...

जानकारी के अनुसार उमर ट्रेडर्स नामक कबाड़ की दुकान, जिसके मालिक आशीष कुमार गुप्ता हैं, गुरुवार सुबह करीब सात बजे अचानक आग की चपेट में आ गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page