गोरखपुर
कटसहरा विद्यालय में शारदा संगोष्ठी आयोजित, बेहतर शिक्षा के लिए अधिक नामांकन का आह्वान
गोरखपुर। सहजनवां ब्लाक के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटसहरा में शुक्रवार को शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहजनवां यशस्वी विधायक प्रदीप शुक्ला, विशिष्ट अतिथि मनोज सिंह क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ला ने विद्यालय के कार्यक्रम की सराहना करते हुए अध्यापकों का हौसला अफजाई किया तथा आपरेशन सिंदूर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और राष्ट्रीय भावना से बच्चों के अन्दर राष्ट्रीय दायित्वों का बोध होता है।हमरी सरकार ने बेसिक विद्यालयों में सभी आवश्यक 19 पैरामीटर की सुविधा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी , तथा उपस्थित अभिभावकों से अधिक से अधिक नामांकन कराने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सहजनवां महेश कुमार शुक्ल ने अच्छे कार्य क्रम के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन मंत्री अमृता दूबे ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार, ग्राम प्रधान गंगा प्रसाद बेल्दार, रवि दुलारे कन्नौजिया, पूर्णिमा सिंह,ए आर पी मनोज श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक अंकित, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटसहरा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सन्ध्या भारती शिक्षामित्र सुशीला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
