पूर्वांचल
एसपी चंदौली ने सैयदराजा थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रिपोर्ट – गणपत राय
चंदौली जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शुक्रवार की रात थाना सैयदराजा का औचक निरीक्षण किया। जिसमें थाना परिसर, कार्यालय, CCTNS कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया और रिकॉर्डों को अद्यावधिक करने, साफ सफाई रखने से संबंधित आवश्यक निर्देश दिया।


इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने थाने के हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मासिक निरीक्षण रजिस्टर व अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग, रात्रि गश्त व पिकेट को प्रभावी बनाने के लिए सैयदराजा थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया और कहा कि, “क्षेत्र में समय-समय पर चेकिंग चलाते रहें। जो भी लंबित विवेचनाएं पड़ी हैं उनका जल्द से जल्द निस्तारण करें और जनसुनवाई को हमेशा प्राथमिकता दें। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।”
