वाराणसी
एसओ निकिता ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान
Loading...
Loading...

वाराणसी। कोतवाली की महिला एसओ निकिता सिंह ने रविवार को बीएलडब्लू बरेका परिसर में महिला व्यापारीगण को महिला हेल्पलाइन और सीयूजी नंबर के जानकारी के तहत जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को बताया कि, वाराणसी पुलिस आपके लिए हर पल हर कदम हमेशा साथ है। यदि आपको किसी भी तरह की समस्या होती है तो आप मुझे बताएं या फिर महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क करें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी और आपकी समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा।
Loading...

इस जागरूकता अभियान के तहत सैकड़ो की संख्या में महिला व्यापारीगण शामिल रहीं। महिलाओं ने निकिता सिंह के कार्यशैली की तारीफ करते हुए उनके और उनके टीम का काफी मनोबल बढ़ाया। निकिता सिंह ने भी महिलाओं के कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।
Continue Reading
