Connect with us

वायरल

एयर इंडिया फ्लाइट की थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading...
Loading...

थाईलैंड/नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-379 को उस वक्त अचानक थाईलैंड के फुकेट एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी, जब उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान में बम की धमकी मिली। यह फ्लाइट फुकेट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी और उसमें कुल 156 यात्री सवार थे।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बम की धमकी मिलने के बाद फ्लाइट को अंडमान सागर के ऊपर कई चक्कर लगाने पड़े। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को तुरंत फुकेट एयरपोर्ट लौटाया गया, जहां सफलतापूर्वक इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

फुकेट एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि अब तक बम की धमकी की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन हर स्तर पर जांच और सुरक्षा जांच जारी है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया था, जिसमें 241 यात्रियों की जान चली गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे। इस हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुर्घटनास्थल का दौरा किया और एकमात्र जीवित बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश से बातचीत कर हादसे की जानकारी ली।

Advertisement

इन घटनाओं के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध का असर इन फ्लाइट्स पर पड़ा है। दोनों देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है और कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मार्ग बदलने पड़े हैं, हालांकि एयर इंडिया की फ्लाइट की धमकी से इसका सीधा संबंध अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page