Connect with us

वाराणसी

एनबीसीसी करेगी तीन मंजिला खादी प्लाज़ा का निर्माण, स्थानीय कारीगरों को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के तेलियाबाग स्थित खादी एवं ग्रामोद्योग परिसर में 19 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ऑफिस कम प्लाज़ा का निर्माण शुरू हो गया है। परियोजना का कार्य राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) को सौंपा गया है, जो इसे दो वर्षों के भीतर पूरा कर विभाग को हैंडओवर करेगा। तीन मंजिला यह भवन प्रशासनिक कार्यों के साथ स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन और मार्केटिंग को नया मंच प्रदान करेगा।

नए प्लाज़ा में आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कार्यालय, कॉन्फ्रेंस हाल, प्रदर्शन गैलरी, प्रशिक्षण कक्ष और विक्रय केंद्र बनाए जा रहे हैं। भवन को ऊर्जा सक्षम और इको-फ्रेंडली डिजाइन पर तैयार किया जा रहा है। इसमें प्राकृतिक रोशनी की व्यवस्था, वर्षा जल संचयन प्रणाली और सोलर पैनल शामिल होंगे। एनबीसीसी की इंजीनियरिंग टीम ने लेआउट को अंतिम रूप दे दिया है और नींव के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं।

Loading...

स्थानीय कारीगरों व उद्यमियों के लिए भवन में स्थायी और अस्थायी प्रदर्शनी की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे हथकरघा, खादी वस्त्र, जूट, हर्बल और ग्रामीण हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों को लाभ मिलेगा। वहीं प्रशिक्षण कक्षों की उपलब्धता से युवा उद्यमियों तथा महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को सुविधा मिलेगी। भवन तैयार होने के बाद कौशल विकास कार्यक्रम, उद्यमिता प्रशिक्षण, पैकेजिंग-मार्केटिंग वर्कशॉप और स्टार्टअप आधारित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

नक्शा पास न होने और विवादित भूमि पर निर्माण के आरोप
निर्माण कार्य के साथ ही विवाद भी सामने आ रहे हैं। बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) को शिकायत देकर निर्माण रोकने की मांग की है। उनका आरोप है कि बंदोबस्ती नाले, बंजर और अन्य विवादित जमीनों पर यह कार्य कराया जा रहा है। साथ ही आरोप है कि बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराया जा रहा है। बताया गया कि वीडीए इस परियोजना का नक्शा दस बार निरस्त कर चुका है। चिट्स एंड फंड्स के सबरजिस्ट्रार की ओर से नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन अधिकारियों ने जवाब देने के बजाय कार्य प्रारंभ करा दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page