Connect with us

गोरखपुर

एक अदद सड़क के लिए तरस रहे हैं पढ़ौतिया गांव के ग्रामीण

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला तहसील के ग्राम पंचायत रसूलपुर माफी के राजस्व टोला पढ़ौतिया के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उनके स्टेनो को अपने गांव के रास्ते को पीच कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

प्राप्त विवरण के अनुसार, राजस्व टोला पढ़ौतिया के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी गोला को संबोधित ज्ञापन में लिखा है और बताया भी कि हम लोग उरुवा विकास खंड के ग्राम पंचायत रसूलपुर माफी के राजस्व टोला पढ़ौतिया के निवासी हैं। हमारे बगल में ग्राम पंचायत पिपरी बुजुर्ग है। धुरियापार शाहपुर बेलघाट जाने वाली मुख्य सड़क से हम लोगों के टोले तक जो संपर्क मार्ग आता है, वह ग्राम सभा पिपरी में पड़ता है। वह संपर्क मार्ग एकदम खराब हो गया है। बारिश के कारण जगह-जगह कट गया है। गहरी-गहरी दरारें पड़ गई हैं। बड़े-बड़े गड्ढे भी बन गए हैं, जिससे बारिश में कौन कहे, इस समय में भी आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में तो लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं। बारिश में छात्र-छात्राएं समय से स्कूल नहीं पहुंच पातीं। गर्भिणी महिलाओं को तो सीएच उरुवा तक ले जाने में बड़ी परेशानी होती है। बारिश में सबको तीन किमी घूमकर अपने गंतव्य तक आना-जाना पड़ता है।

इस सड़क की मरम्मत की बात जब अपने ग्राम सभा के प्रधान से की जाती है तो वह यह कहते हैं कि यह संपर्क मार्ग हमारे ग्राम सभा में नहीं पड़ता, तो हम बनवाने के अधिकारी नहीं हैं। जब पिपरी के ग्राम प्रधान से कहा जाता है तो वह कहते हैं कि इस रास्ते मेरे ग्राम सभा के लोग नहीं आते-जाते हैं, तो हम क्यों बनवाएं? अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से कहा जाता है तो वह ध्यान ही नहीं देते हैं। हम ग्रामीण लोग इससे बहुत क्षुब्ध हैं।

ऐसे में हम लोगों ने एक बैठक कर निर्णय लिया है कि जब तक यह मार्ग पीच नहीं हो जाता है, तब तक चाहे पंचायत चुनाव हो या विधानसभा का चुनाव, हम लोग मतदान नहीं करेंगे। चुनाव का बहिष्कार करेंगे। यहां के ग्रामीण मुख्य सड़क मार्ग पर वोट नहीं, वोट नहीं का बड़ा सा बैनर व पोस्टर लगा चुके हैं।

इस ज्ञापन में दीनानाथ मौर्य, बृजेश, विकास, भूपेंद्र, राम सागर मौर्य, प्रभुनाथ मौर्य, सोनू मौर्य, राम बचन मौर्य, संदीप, सुभाष, पंकज आदि करीब तीन दर्जन ग्रामीणों ने अपना हस्ताक्षर बनाया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page