वाराणसी
उप मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु घर-घर तिरंगा वितरण पर दिया जोर
Loading...
Loading...
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आराजीलाइन ब्लॉक का किया निरीक्षण
बाल विकास परियोजना द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन व गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, नवजात शिशुओ को कराया अन्नप्राशन
Loading...
देश आजादी का 75वां साल पूरा कर रहा है, इस जश्न को मनाने के लिए भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है-केशव प्रसाद मौर्य
सेवापुरी विकास खण्ड के चौखंडी और ठठरा में अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को विकास खण्ड आराजीलाइन में 03 नवजात बच्चों का अन्नप्राशन कराया, वही 06 महिलाओ की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु घर-घर तिरंगा वितरण पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देशवासी आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान ने जोर पकड़ लिया है। यह देश भर में देशभक्ति की भावना को फैलाने के उद्देश्य से मनाए जाने के अलावा, आजादी का अमृत महोत्सव भारत के लोगों और जांबाज सिपाहियों को भी समर्पित है। उन्होंने कहा कि हमारा देश आजादी का 75वां साल पूरा कर रहा है, इस जश्न को मनाने के लिए भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है।इस दौरान देश भर में कई सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु युवक मंगल दल के ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह वर्मा से घर घर तिरंगा झंडा वितरण करने को कहा। अंत में ब्लाक प्रमुख के कार्यालय में ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल तथा खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल के साथ ब्लॉक के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने विकास खण्ड परिसर में समूह की महिलाओं तथा बाल विकास परियोजना द्वारा लगाए गए स्टालों का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया तथा बाल विकास परियोजना की तरफ से लगाए गए स्टॉल पर प्री एजुकेशन किट, ग्रोथ डिवाइजर(वजन संबंधी उपकरण) पुष्टाहार से निर्मित व्यंजन अवलोकन किया। और समूह की महिलाओं द्वारा स्वयं तैयार किया गया तिरंगा झंडा, बैग, पर्स, साड़ी इत्यादि विभिन्न प्रकार के लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मेहंदीगंज की राधिका देवी, गंगापुर की सुमन देवी व खुशबू, चिंतापुर की पूनम देवी मां की आरती एवं ग्रामसभा कचनार की आरती व पूजा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और चिंतापुर के वेद प्रताप तथा मेहदीगंज के प्रांजल व तृषा बच्चों के अन्नप्राशन की रस्म पूरी की। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारी ने बताया कि गर्भवती, धात्री महिलाओं एवं किशोरियों में खून की कमी की समस्या गंभीर एवं चिंताजनक रहती है। जांच, इलाज व बचाव के माध्यम से इसकी रोकथाम की जा सकती है। आयरन की कमी होना, इसका एक प्रमुख कारण है। समस्या से बचने के लिए सोयाबीन, मटर, सूखी मेवा बेहतर विकल्प हैं। वहीं पोषण स्तर में सुधार के लिए मोटे अनाजों को बढ़ावा देना चाहिए। ताजी, हरी सब्जियों एवं फलों का सेवन करना चाहिए।
तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सेवापुरी विकास खण्ड के चौखंडी और ठठरा में अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का अमृत सरोवर योजना अति महत्वाकांक्षी योजना है। इसका क्रियान्वयन प्राथमिकता एवं ईमानदारी के साथ सुनिश्चित कराया जाय। अमृत सरोवरो के किनारे-किनारे फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण के साथ ही बैठने के लिए सीमेंटेड बेंच आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराये जाने हेतु उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान मुख्य रूप से विधायक रोहनिया डॉक्टर सुनील पटेल, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, कौशलेंद्र सिंह, अद जिला अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जयसवाल, ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल, प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल, बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार गौतम, मुख्य सहायिका बिंदु यादव समेत ग्राम प्रधान व ब्लाक के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Continue Reading
