Connect with us

अपराध

उधार के 500 रुपये न देने पर युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

फरीदाबाद। जनपद के छायंसा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में उधार के 500 रुपये नहीं लौटाने पर सलाउद्दीन नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सलाउद्दीन को गंभीर रूप से घायल कर उसके घर के सामने फेंक दिया और फरार हो गए। जब परिवार को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सलाउद्दीन की पत्नी दिलशादन ने पुलिस को बताया कि उनके पति को गांव के ही पवन ने स्कूटी पर बिठाकर अपने साथ ले गया था। शनिवार की रात पवन और उसका एक साथी सलाउद्दीन को अधमरी हालत में उनके घर के बाहर छोड़कर चले गए। परिवार वालों का आरोप है कि पवन ने सलाउद्दीन के साथ काफी मारपीट की।

Loading...

दिलशादन ने बताया कि एक महीने पहले उनके पति ने पवन से 500 रुपये उधार लिए थे। पवन इस पैसे को लौटाने के लिए बार-बार झगड़ा करता था, जबकि उसने सलाउद्दीन के साथ मिलकर उसी उधारी के पैसे से शराब भी पी थी। इसके बावजूद वह सलाउद्दीन से उधार की राशि वापस मांग रहा था।

मृतक के भाई मुस्ताक ने आरोप लगाया कि पवन अक्सर गरीब लोगों को ब्याज पर पैसे देकर उन्हें फंसाता है और उनके साथ शराब पीने के बाद उल्टा उन पर कर्ज निकाल देता है। ऐसे ही 500 रुपये वह सलाउद्दीन से भी मांग रहा था। चांदपुर थाना पुलिस का कहना है कि पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका एक अन्य साथी फरार है। सलाउद्दीन के चार बेटियां और दो बेटे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page