Connect with us

राज्य-राजधानी

उदया इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीर नगर। उदया इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयकेश अग्निहोत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ की गई।

खेल प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों  में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

Loading...

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जयकेश अग्निहोत्री ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन की सराहना की।

अंत में विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page