वाराणसी
उत्तर प्रदेश में जीत को देखते हुए प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
वाराणसी| उत्तर प्रदेश में बहुमत के आंकड़े को भाजपा गठबंधन ने किया पार।250 से ज्यादा भाजपा गठबंधन के विधायकों की जीत को देखते हुए प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।और भाजपा गठबंधन के सभी कार्यकर्ता गण एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व गले मिलकर प्रदेश में भाजपा की सरकार की पुनः वापसी को लेकर उत्साह मना रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी के भाजपा कार्यकर्तागण व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता गणों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।व प्रदेश में भाजपा गठबंधन को बहुमत की सरकार बनाने के कारण भारतीय जनता पार्टी के मुस्लिम अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा मिठाई खिलाकर व मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई गई। खुशियां मनाने वालों व मिठाइयां बांटने वालों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र की मंत्री हुमा बानो, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी अनवार साहब ,शाहिद खान, यासिर खान व इम्तियाज जमा खा के साथ साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता व मुस्लिम समाज के लोगों ने भी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी।