Connect with us

वाराणसी

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निकाय चुनाव को लेकर आयोजित महिला सम्मेलन को किया संबोधित

Published

on

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। नगर निकाय चुनाव को लेकर वाराणसी दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मंडुआडीह स्थित एक लान में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित किया एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से आवाहन किया कि आप सभी घर घर जाकर माननीय मोदी जी एवं योगी जी के कार्यों को लोगों के बारे में बताएं और लोगों से अपील करें कि वह भाजपा के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजई बनाएं। इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष रानिका जायसवाल, भाजपा काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, मंत्री पूजा दीक्षित, यशोधरा दीक्षित सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page