Connect with us

अपराध

ई-रिक्शा चालक ने महिला को उतारा मौत के घाट, लूटपाट के बाद झाड़ियों में फेंका शव

Published

on

Loading...
Loading...

मरीज को देखने घर से निकली थी महिला

वाराणसी में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मरीज को देखने घर से निकली महिला की ई-रिक्शा चालक ने ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी और लूटपाट के बाद शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मरीज को देखने घर से निकली थी महिला

मूल रूप से अमरा गांव चकिया की निवासी स्मिता शर्मा शिवधाम कॉलोनी रमना फेज 2 में किराए के मकान में रहती थीं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह लंका थाना क्षेत्र के डाफी टोल प्लाजा के पास स्थित गंगा राम हॉस्पिटल मरीज को देखने के लिए निकली थीं।

Advertisement

घर से कुछ दूरी पर पैदल चलने के बाद स्मिता ने एक ई-रिक्शा बुक किया। सुनसान जगह देख चालक ने रिक्शा रोक लिया और उनसे लूटपाट करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पास पड़ी ईंट से उनके सिर पर वार किया, जिससे स्मिता घायल होकर गिर पड़ीं। इसके बाद आरोपी ने उनके सिर पर कई वार किए जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी ने महिला का सामान लूटा और शव को पास की झाड़ियों में फेंक कर भाग गया।

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

घर न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घर से अस्पताल तक के रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में महिला को ई-रिक्शा में बैठते हुए देखा गया, जिससे पुलिस को सुराग मिला। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की। जानकारी मिली कि आरोपी ने महिला का मोबाइल बेचने की कोशिश की थी। जिसकी सूचना दुकानदार ने पुलिस को दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर क्राइम सीन किया रीक्रिएट

Advertisement

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिससे उसने अपराध कबूल लिया। आरोपी पुलिस को घटनास्थल पर लेकर गया और हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद करवाई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद उसने महिला का शव कूड़ा प्लांट के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page