Connect with us

वाराणसी

ईवीएम खराबी के चलते रुका रहा मतदान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्राथमिक विद्यालय भरथरा (विधानसभा क्षेत्र रोहनियां) के बूथ संख्या 55 की ईवीएम मशीन में खराबी के चलते 40 मिनट मतदान रुका था। तो वहीं दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय बेदौली (विधानसभा क्षेत्र शिवपुर) बूथ संख्या 57 पर 7: 30 बजे से 9 बजे तक ईवीएम में आयी खराबी के चलते मतदान बाधित रहा। इस बीच बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गयी। बेदौली में सात बजे मतदान खत्म हुआ। ईवीएम खराब होने के कारण बेदौली में दो घंटे मतदान रुका था। कोटवा में मतदान काफी धीमी गति से चल रहा था। बैदौली और कोटवा में 7:00 बजे शाम को मतदान समाप्त हुआ।

जितने भी जगह ईवीएम खराब होने की शिकायतें आ रही थी वहां पर 2 घंटे के अंदर ही समस्या का समाधान कर लिया गया और ईवीएम को दुरुस्त कर लिया गया। इस दौरान पूरे वाराणसी में सकुशलता के साथ मतदान संपन्न हुआ। हर बूथ पर मतदाताओं को होने वाली असुविधाओं के लिए वॉलिंटियर्स की तैनाती की गई थी। इसके अलावा दिव्यांगजन, बुजुर्ग और गर्भवती स्त्रियों के लिए भी सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page