Connect with us

दुनिया

ईरान पहुंचे भारतीय नौसेना के युद्धपोत

Published

on

इजरायली हमलों के बीच मिडिल ईस्ट में चरम पर तनाव

नई दिल्ली। इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना के युद्धपोत ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर पहुंच गए हैं। भारत और ईरान की नौसेनाएं फारस की खाड़ी में संयुक्त अभ्यास करेंगी। भारतीय युद्धपोतों का स्वागत ईरानी नौसेना के जेराह युद्धपोत ने किया। भारत ने अपने बेड़े में तीन प्रशिक्षण युद्धपोतों को ईरान भेजा है, जिसमें आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दुल और आईसीजीएस वीरा शामिल हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्री सहयोग को मजबूत करना है।

गौरतलब है कि इस साल मार्च में ईरान के प्रशिक्षण फ्लोटिला जहाज बुशहर और टोनब मुंबई पहुंचे थे, जबकि फरवरी में ईरानी नौसेना का जहाज डेना ने भारतीय नौसेना के अभ्यास ‘मिलन’ में हिस्सा लिया था।

इजरायल और ईरान के साथ भारत के इस तरह के सैन्य अभ्यास को एक संतुलित विदेश नीति के रूप में देखा जा रहा है। भारत के इजरायल और ईरान दोनों के साथ मधुर संबंध हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी दुर्लभ है। भारत ने ईरान के चाबहार पोर्ट पर भी महत्वपूर्ण निवेश किया है और इजरायल के साथ तनाव के इस समय में ईरान के साथ यह संयुक्त अभ्यास एक साहसिक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पश्चिमी दबाव के बावजूद रूस से कच्चे तेल का आयात जारी रखा था, जिसे भी एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक निर्णय माना गया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page