Connect with us

वाराणसी

इलाज के सातवें दिन युवक की मौत, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार 16 अगस्त को एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इलाज के दौरान मृतक सूरज सोनकर ने 7वें दिन दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि पेट में गहरे घाव और अधिक खून बहने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की जानकारी के अनुसार, सूरज अपने मित्र अन्नू के साथ कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। तभी मनीष कुमार और अरुण ने उन्हें बुलाकर ढेलवरिया इलाके के रेलवे किनारे ले गए और धारदार हथियार से पेट, कमर, सीने और पीठ पर वार किए। अन्नू को बचाने के प्रयास में सूरज पर भी हमलावरों ने वार किए, जिससे उसके दोनों हाथ लहूलुहान हो गए।

हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए। घायल सूरज को स्थानीय मंडली अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। परिजनों ने एंबुलेंस का इंतजार किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई और वे बाइक से सूरज को ट्रॉमा सेंटर ले गये।

सूरज की मौत के बाद परिवार जैतपुरा थाने पहुंचा और त्वरित कार्रवाई की मांग की। मृतक की मां ने हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। मृतक के भाई ने बताया कि इस घटना ने पूरे इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है और हमलावर आम जनता के लिए खतरा बने हुए हैं।

एसओ जैतपुरा, बृजेश मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लगभग एक सप्ताह पहले ढेलवरिया इलाके में झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद मनीष और अरुण ने सूरज और अन्नू पर हमला किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page