Connect with us

वायरल

इजराइल के राजदूत पहुंचे अयोध्या, रामलला के दर्शन कर हुए भावविभोर

Published

on

Loading...
Loading...

सीएम योगी से भी की मुलाकात

रामनगरी में बुधवार की सुबह इज़राइल के राजदूत रूवेन अजर ने रामलला के मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि, इजरायल हमेशा ही भारत और उसकी संस्कृति का सम्मान करता है। मेरे लिए यह सबसे ज्यादा सम्मान की बात है। अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन का सौभाग्य मिला है। मैं यहां आकर श्रद्धालुओं को देखकर भी अभिभूत हूं जो हर दिन इतनी बड़ी संख्या में आते रहे हैं।

रूवेन अजर ने यह भी कहा कि जिस प्रकार भारत के लोग अपनी धार्मिक विरासत पर गर्व करते हैं। उसी तरह इज़राइल के लोगों को भी अपनी प्राचीन परंपरा और धर्म पर गर्व है। उन्होंने जोर दिया कि भक्ति न केवल शक्ति प्रदान करती है बल्कि दृढ़ विश्वास भी जगाती है। राजदूत के अयोध्या पहुंचने पर राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

इजरायली राजदूत ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इजरायली राजदूत से मुलाकात को लेकर जानकारी शेयर की थी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page