Connect with us

मिर्ज़ापुर

इंटरनल ग्रेस ट्रस्ट ने टीबी मरीजों में वितरित की पोषण पोटली

Published

on

Loading...
Loading...

नेशनल खिलाड़ी रेणुका गौतम हुईं सम्मानित

मिर्जापुर में शासन स्तर से संचालित सौ दिवसीय सघन टीबी खोजी अभियान के अंतर्गत 28 फरवरी 2025 को इंटरनल ग्रेस ट्रस्ट सोसायटी द्वारा जिले के 101 टीबी मरीजों को द्वितीय चक्र का पोषण पोटली वितरित किया गया। इस अवसर पर पावरलिफ्टिंग एवं वॉलीबॉल में नेशनल स्तर पर कई मेडल जीत चुकीं खिलाड़ी रेणुका गौतम को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड कार्यालय सिटी ब्लॉक सभागार कक्ष में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम विकास अभिकरण मिर्जापुर, दिलीप कुमार सोनकर उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने टीबी मरीजों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को भी आगे आना होगा। उन्होंने अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी और आमजन को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, सरकारी इलाज सुविधाओं और मरीजों को दिए जाने वाले 1000 प्रतिमाह की सहायता राशि की जानकारी दी। उन्होंने अपील की कि सभी मरीज नियमित दवा सेवन करें और दूसरों को भी जागरूक करें ताकि 2025 तक टीबी मुक्त भारत का सपना साकार हो सके।

Advertisement

कार्यक्रम में नरायनपुर ब्लॉक की आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली खिलाड़ी रेणुका गौतम को कछवा क्रिश्चियन अस्पताल द्वारा ट्रैकसूट भेंट किया गया। इसके अलावा, टीबी विभाग और अन्य सहयोगियों द्वारा एकत्र 5,100 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

इस आयोजन में स्वास्थ्य विभाग से एसीएमओ डॉ. अवधेश कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री नवनीत कुमार सिंह, डॉक्टर हनीश, प्रतीक, मनभावन, आकाश, नीरज, रेनील डासन, संतोष समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page