पूर्वांचल
आरक्षित ट्रेनों से पकड़ाये 178 बेटिकट यात्री
रिपोर्ट – अब्दुल वाहिद
भदोही। 2025 के महाकुंभ की तैयारियों के साथ रेल मंडल अधिकारियों की सक्रियता राजस्व बढ़ाने को लेकर भी तेज हो गई है। शुक्रवार को वाराणसी रेल मंडल के छपरा रेल खंड से गतंव्य की ओर आवागमन करने वाली एक दर्जन से अधिक आरक्षित ट्रेनों में वाणिज्य प्रशासन ने सघन अभियान चलाकर 178 बेटिकट यात्रियों पर शिकंजा कसा, बल्कि 42 हजार रूपये जुर्माना लगाने में देर नहीं की।
वाणिज्य विभाग की इस कार्यप्रणाली से न सिर्फ बेटिकट यात्रियों में आपाधापी रही तो अनाधिकृत ढंग से सवार वेंडरों की हालत देखते बन रही थी तो स्टेशनों के काउंटर टिकट लेने वालों से खाली नहीं हो रहे थे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि उक्त ट्रेनों में बेटिकट यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है जिन पर नियंत्रण के लिए मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विष्णुचन्द मीणाए चल टिकट निरीक्षकों की टीम के साथ लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस, ताप्तिगंगा एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, लिक्षवी एक्सप्रेस, छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल जयनगर पवन एक्सप्रेस सहित अन्य विशेष आरक्षित ट्रेनो में जांच की गई। इनमें 178 बेटिकट यात्रियों के अलावा अवैध वेंडरों को चिन्हित किया गया। बेटिकट मिले यात्रियों से कुल 42,500 जुर्माना वसूलने के लिए रणनीति भी तैयार कर ली गई।
