गाजीपुर
आयुष मंत्री ‘दयालू’ के पिता की पुण्यतिथि पर सेवा का संदेश
प्रदेश परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहे मौजूद, कंबल वितरण व स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लाभान्वित
सिधौना (गाजीपुर) जयदेश। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालू’ के पिता स्वर्गीय पंडित रामअधार मिश्र की 6वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सेवा एवं श्रद्धा कार्यक्रम में प्रदेश परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी शिरकत की। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

इस अवसर पर गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया तथा आयुर्वेद एवं होम्योपैथी का स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार का सशक्त उदाहरण बना।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवाजी मिश्र, कृष्णानंद सिंह, कैलाश पांडे, डॉ. विजय यादव, श्रवण मिश्र, उपेंद्र मिश्र ‘पप्पू’, करुणाशंकर मिश्र, अखिलेश मिश्र, अमित मिश्र, अनिमेष मिश्र, रोहित मिश्र, संतोष सैनी, श्रीकांत मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार विन्ध्येश्वरी सिंह, कुंदन सिंह, अभिषेक सिंह ‘सिम्पू’ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालू’ ने प्रदेश परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सहित अन्य अतिथियों का सम्मान करते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इससे पूर्व अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण कराया गया। तत्पश्चात उन्होंने अपने पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
शिव मंदिर परिसर में आयोजित आयुर्वेद एवं होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद विभाग द्वारा कुल 86 मरीजों का परीक्षण किया गया। आयुर्वेद शिविर में डॉ. समीक्षा बरनवाल, डॉ. अतुल कुमार बरनवाल एवं डॉ. अनूप ने सेवाएं दीं। शिविर को सफल बनाने में अखिलेश (फार्मासिस्ट), अजय सिंह (मुख्य फार्मासिस्ट), विनोद जी, शिवप्रवेश यादव, सुनील चौबे (वार्ड बॉय) तथा निधि (स्टाफ नर्स) सहित आयुर्वेद जनपद गाजीपुर के समस्त स्टाफ का योगदान रहा।

वहीं होम्योपैथी शिविर में लगभग 100 मरीजों का उपचार किया गया, जहां डॉ. चंद्रशेखर तिवारी, डॉ. बृजेश कुमार, राजीव सिंह, चंद्रशेखर यादव एवं मनोज यादव ने परामर्श देकर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं।
इस अवसर पर राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालू’ ने कहा कि “सेवा और संवेदना ही पिता जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।” कार्यक्रम की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।
