वायरल
आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी हॉस्पिटल फ्री इलाज से करें इंकार, तो तुरंत लें ये एक्शन
रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह
केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह की योजना चलाई जाती है। ‘आयुष्मान भारत’ योजना ऐसे ही जन कल्याणकारी योजनाओं में से एक है जिसके तहत गरीब परिवारों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। इसके लिए लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है जिसे दिखाकर योजना से जुड़े बड़े अस्पतालों में भी जरूरतमंद लोग फ्री में इलाज करवा सकते हैं। देशभर के कई बड़े अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं।
अस्पताल करता है इलाज से इंकार, तो क्या करें ?
कई अस्पताल आयुष्मान कार्ड दिखाने के बावजूद भी योजना में शामिल फ्री इलाज करने से इंकार कर देते हैं। इस तरह की ज्यादातर शिकायतें सामने आती रहती हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में लोग अस्पताल के सामने विवश होकर कुछ भी नहीं कर पाते हैं। लेकिन अगर कोई अस्पताल आयुष्मान कार्ड धारकों को मुफ्त इलाज नहीं देती है तो आप उसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 14555 पर कर सकते हैं। इस तरह की शिकायत मिलने पर सरकार मनमानी करने वाले हॉस्पिटल के खिलाफ एक्शन लेते हुए लाइसेंस तक रद्द कर सकती है।
