Connect with us

वाराणसी

आदर्श ग्राम नागेपुर में महिला हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

Published

on

Loading...
Loading...

नागेपुर में महिलाओं ने रैली निकाल कर माँगा बराबरी का अधिकार

महिला दिवस पर आधी आबादी ने घरेलु महिला हिंसा के खिलाफ भरी हुंकार

Loading...

महिलाओं ने यूपी में शराब बंद करने की किया माँग

वाराणसी| मिर्जामुराद : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में मंगलवार को सैकड़ों महिलाए और लड़कियाँ घरेलु महिला हिंसा, लैंगिक भेदभाव के खिलाफ सड़क पर उतरीं। लोगों ने उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराब बिक्री पर रोक लगाने की माँग भी किया। लोक समिति व आशा ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कई गाँव से आयी महिलाओं ने गैरबराबरी, लैंगिक भेदभाव, छेड़खानी,बलात्कार, महिला हिंसा व शराब के खिलाफ प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में जोरदार रैली निकाली। रैली नागेपुर के लोक समिति आश्रम से प्रारम्भ होकर विभिन्न बस्तियों से होते हुए अम्बेडकर पर पहुँची। तख्ती-बैनर लिए महिलाएं और लड़कियां महिला हिंसा बंद करो, छेड़खानी पर रोक लगाओ, शराब बेचना बंद करो, चुप नही रहना है हिंसा नही सहना है, भेदभाव मिटायेंगे नया समाज बनाएंगे, औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान आदि के जोरदार नारे लगाये। सभा में महिलाओं ने महिला हिंसा को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने महिला हिंसा पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हिंसा बंद हो और गैर बराबरी की जो खाई है, उसे अब पाटना चाहिए।
किशोरी संगठन की सोनी ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के साथ आये दिन छेड़खानी और बलात्कार की घटनाएँ हो रही है, इसलिए हमे अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं अपनी हाथ में लेनी होगी। महिला संगठन कि संयोजिका अनीता ने कहा कि महिलाओं के उपर होने वाली घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, बलात्कार,मारपीट,आदि का सबसे बड़ा जिम्मेदार शराब है। उन्होंने शराब को पूरे प्रदेश में बिहार की भांति बंद करने की मांग की।
रैली में अनीता, आशा, सोनी, सीमा,मनजीता, मधुबाला, शमबानो, विद्या, विनोद,पूजा, सितारा सुमन, प्रीति, नीतू, सुषमा, नन्दलाल मास्टर, अमित, श्यामसुन्दर, रामबचन, सुनील,मुकेश झंझरवाल, अजय पाल, शशांक, पंचमुखी, सरोज, शिवकुमार,अमित,संदीप,गोविंदा,कलावती,शान्ति आदि शामिल रहे। रैली का नेतृत्व सोनी ,अध्यक्षता अनीता पटेल,संचालन सरोज और धन्यवाद ज्ञापन आशा राय ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page