Connect with us

अपराध

आठ करोड़ की संपत्ति के लिए पत्नी ने कराई पति की हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

500 CCTV फुटेज खंगालने से सामने आए सबूत

कोडागु। कर्नाटक के कोडागु जिले में तेलंगाना के कॉफी व्यापारी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक की दूसरी पत्नी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। रमेश (54 वर्ष) का अधजला शव 8 अक्टूबर को कोडागु के एक कॉफी एस्टेट में मिला था। शुरुआती जांच में सामने आया कि रमेश की पत्नी ने 8 करोड़ रुपए की संपत्ति हड़पने के लिए इस हत्या की साजिश रची थी।

500 CCTV फुटेज खंगालने से सामने आए सबूत

कर्नाटक पुलिस ने इस केस की जांच के लिए चार टीमें बनाई थीं। 500 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने और 10 दिन के तकनीकी डेटा की मदद से पुलिस ने हत्या के पीछे का राज खोला। पुलिस को मिले सबूतों के आधार पर पता चला कि रमेश की पत्नी निहारिका और उसके दो दोस्त डॉ. निखिल और अंकुर राणा ने इस हत्या को अंजाम दिया।

हत्या के लिए पत्नी ने दोस्तों का लिया सहारा

Advertisement

जांच में खुलासा हुआ कि निहारिका ने रमेश की हत्या की साजिश पहले से रची थी। उसने अपने दोस्त अंकुर राणा को 1 अक्टूबर को हैदराबाद बुलाया और 3 अक्टूबर को रमेश को भी वहां बुलाया। बाद में दोनों ने रमेश को कार में ले जाकर गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद वे शव को ठिकाने लगाने के लिए बेंगलुरु से सुतिकोप्पा के पन्या एस्टेट पहुंचे और वहां शव को जला दिया।

संपत्ति के लालच ने रिश्तों को किया तार-तार

पुलिस का कहना है कि रमेश की हत्या के पीछे निहारिका का मकसद 8 करोड़ रुपए की संपत्ति हासिल करना था। रमेश ने हाल ही में एक प्रॉपर्टी बेची थी, जिसका पैसा पाने के लिए निहारिका ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page