Connect with us

वाराणसी

आजादी के अमृत महोत्सव पर काशी के एक व्यापारी का अनोखा तरीका, राखी की खरीद पर बांट रहे मुफ्त में तिरंगा झंडा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी : आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश में आजादी का अमृत पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. जिसमें सभी लोग अपने तरीके से सभागिता दर्ज करा रहे हैं . काशी के एक दुकानदार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के तहत एक अनोखा प्रयास किया है जिसके तहत सभी के घरों में 15 अगस्त के दिन झंडा फहराया जा सके. राखी खरीदने वाले हर ग्राहक को तिरंगा झंडा फ्री में दिया जा रहा है. जिससे वह रक्षाबंधन के साथ साथ स्वतंत्रता दिवस भी धूमधाम से मना सकें. व्यापारी किशन सेठ का कहना है कि भारत के आजादी के 75 साल पूरे होने पर लोग अमृत महोत्सव मना रहे हैं हम उन लोगों को तिरंगा बांटने का काम कर रहे हैं जो खरीदने में सक्षम है इसीलिए राखी के पर्व पर गांधी खरीदने वाले को तिरंगा बांटा जा रहा है.

Loading...

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है इसी उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के नाटीनियाई व्यापारी किशन सेठ ने अनूठा तरीका अपने ग्राहकों को तिरंगा बांट रहे हैं. तिरंगा झंडा मुफ्त में बता दें कि वाराणसी सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सेठ का एक नया तरीका निकाला गया है. मध्यमवर्ग व्यापारियों तक तिरंगा झंडा पहुंचाने का किशन सेठ से बात करने पर उन्होंने बताया कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इसी उपलक्ष में हम अपने ग्राहकों को रक्षाबंधन की खरीद पर मुफ्त में तिरंगा झंडा दे रहे हैं. जिससे रक्षाबंधन के साथ-साथ देश के आजादी में भी अपनी योगदान ग्राहक दे सकें.

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page