Connect with us

पूर्वांचल

आंख मिचौली करने वाले सांप को सपेरे ने पकड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली)। चहनियां कस्बा में एक सप्ताह से आतंक मचाये सांप को गुलाब ने पकड़कर मटका में भर कर कब्जे में लिया। अब तक गुलाब दस हजार से ज्यादा सांप को पकड़ चुके है। चहनियां कस्बा में एक सांप विगत एक सप्ताह से आतंक मचाया हुआ था। कस्बा के कभी तिरजु अग्रहरी के दुकान में, कभी रामविलास के घर मे तो कभी विश्वकर्मा के दुकान घुस जाता था। जो कई घरों में आतंक मचाकर लोगों की नींद हराम कर चुका था ।

Loading...

रविवार को सन्नी जायसवाल के ब्रेकरी के दुकान में घुस गया। जहां ग्राहक सांप देख भाग खड़े हुए। कस्बा के लोगों ने बलुआ सराय गांव के गुलाब कुमार को बुलाया जो दुकान में घुसे सांप को पकड़कर मटके में भर दिया। गुलाब सांप पकड़ने का मंत्र व हुनर कलकत्ता में रहकर सीखे है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page