गाजीपुर
अवैध तमंचा संग बाल अपचारी पकड़ाया
Loading...
Loading...
कासिमाबाद (गाजीपुर) जयदेश। थाना कासिमाबाद पुलिस ने एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर के साथ एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
Loading...
जानकारी के अनुसार शनिवार को सब इंस्पेक्टर पुष्पेश चन्द्र दुबे मय हमराह क्षेत्र की देखभाल के लिए रवाना थे। राजापुर में संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान 17 वर्ष उम्र के 01 बाल अपचारी के पास से एक तमंचा 12 बोर बरामद किया गया। पुलिस द्वारा उसे थाना स्थानीय लाकर मुकदमा अपराध संख्या 63/26 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर पुष्पेश चन्द्र दुबे मय हमराह शामिल रहे।
Continue Reading
