गोरखपुर
अमरनाथ ने रेलवे में लोको पायलट बनकर खजनी का बढ़ाया मान
गोरखपुर। जनपद के खजनी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरी निवासी अमरनाथ प्रजापति ने रेलवे में लोको पायलट के पद पर चयनित होकर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, अमरनाथ प्रजापति खजुरी गांव स्थित एमसेंट (एमसेंट) लाइब्रेरी में अध्ययनरत थे। कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और अनुशासन के बल पर उन्होंने रेलवे की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की और लोको पायलट के पद पर चयनित हुए। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।
बताया जाता है कि एमसेंट लाइब्रेरी से पढ़ाई करने वाले कई छात्र पहले भी बैंक, पुलिस, रेलवे एवं अन्य सरकारी विभागों में चयनित हो चुके हैं। अमरनाथ की सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी सही मार्गदर्शन और मेहनत से बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।
इस सफलता पर क्षेत्र के व्यवसायी व समाजसेवी अरविंद त्रिपाठी ने अमरनाथ प्रजापति को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि लाइब्रेरी का वातावरण और मार्गदर्शन विद्यार्थियों को लक्ष्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
अमरनाथ प्रजापति की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों—अभिषेक त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, अनुराग पांडेय, अमूल्य त्रिपाठी, आयुष त्रिपाठी, आशीष, राजेश जायसवाल, रोशनी पांडेय, अनिल वर्मा, संदीप गुप्ता, गौरव निषाद, अमितेश शर्मा, रमाशंकर वर्मा, मुन्ना, दीपक गुप्ता, राजकुमार आर्य, योगेंद्र वर्मा, रामप्रताप, हेमंत त्रिपाठी, रमाकांत पांडेय, आनंद, अरुण मिश्रा, मातादीन त्रिपाठी, अमृत सिंह, गौरव त्रिपाठी, सन्नी त्रिपाठी, अवधेश यादव, सोनू गुप्ता, राजकुमार, राम उजागर, रंजीत त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
अमरनाथ प्रजापति की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के छात्रों के लिए प्रेरणा है और यह संदेश देती है कि निरंतर मेहनत और सही दिशा में प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
