Connect with us

राज्य-राजधानी

अपर जिला जज ने सुनी बंदियों की समस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज देवेन्द्र नाथ गोस्वामी तथा लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने जिला कारागार का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर बंदियों को संबोधित करते हुए अपर जिला जज देवेन्द्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि जिनका कोई नहीं होता, उनके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जनपद में प्राधिकरण द्वारा लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से ऐसे बंदी, जिनके पास मुकदमे की पैरवी के लिए कोई अधिवक्ता नहीं है, प्रार्थना पत्र देकर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Loading...

मौके पर उपस्थित लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने उन बंदियों को चिन्हित किया, जिनके मामलों में अधिवक्ता न होने के कारण मुकदमे की पैरवी नहीं हो पा रही है। इस दौरान कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बंदी मो. वकील सहित कई अन्य बंदियों ने भी अपनी पैरवी कराए जाने की इच्छा जताई।

जिला कारागार में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह, जेलर आर. के. वर्मा सहित अनेक बंदी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page