Connect with us

मिर्ज़ापुर

“अनियंत्रित जाम में फंसी गाड़ियों से हो रही वसूली से व्यापारी परेशान” : शैलेन्द्र अग्रहरि

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रहरि ने प्रयागराज महाकुंभ के चलते अनियंत्रित ट्रैफिक जाम में फंसी गाड़ियों से हो रही अवैध वसूली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि जीएसटी, बांट-माप, मंडी, परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारी इसे “आपदा में अवसर” मानकर व्यापारियों का शोषण कर रहे हैं।

महाकुंभ के कारण प्रयागराज और आसपास के जिलों में पिछले 20 दिनों से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। लंबी कतारों में फंसी मालवाहक गाड़ियों के ई-वे बिल समय सीमा से पहले ही एक्सपायर हो जाते हैं, जिससे विभागीय अधिकारी चालान और वसूली का खेल खेल रहे हैं। जाम में फंसे ट्रक ड्राइवरों के फोन डिस्चार्ज होने से व्यापारियों से संपर्क टूट जाता है, और इसी दौरान सरकारी विभाग उनकी गाड़ियों को पकड़कर मनमाने तरीके से जुर्माना ठोक रहे हैं।

Loading...

व्यापारी समय पर माल की डिलीवरी नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, सरकारी विभाग इस स्थिति का फायदा उठाकर व्यापारियों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

शैलेन्द्र अग्रहरि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस मामले में संज्ञान लेने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने और व्यापारियों को राहत देने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि ट्रैफिक जाम के कारण हो रही इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान निकाला जाए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page