Connect with us

वाराणसी

अधिवक्ताओं पर अनर्गल टिप्पणी करने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : राजा आनंद ज्योति सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थराकला गांव के रहने वाले व ‘दी सेंट्रल बार एसोसिएशन बनारस’ के सदस्य व अधिवक्ता राजा आनंद ज्योति सिंह ने बनारस के नवनियुक्त कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रार्थना पत्र देते हुए मांग कि, 15 मार्च को टेन्ट व्यवसायी मदन लाल अग्रहरी और अजीत अपने साथ व्यवसायी संगठन को लेकर सर्किट हाउस के सामने बरगद के पेड़ के पास खड़े होकर अनर्गल बयानबाजी करने लगे।‌

इसमें उन दोनों के साथ अरविन्द मेडिकल स्टोर के संचालक दवा व्यवसायी अरविन्द कुमार ने मीडिया के सामने अधिवक्ताओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि “कचहरी मे संगठित गिरोह सक्रिय हो गया है। बहुत सारे लोगों को मालूम है कि कचहरी मे एक गिरोह सक्रिय हो गया है। अधिवक्तागण संगठित अपराधी के रूप में कार्य करने लगें है।”

Loading...

राजा आनंद ज्योति ने आगे कहा कि उन्होंने, अधिवक्ताओं के विरूद्ध किये गये अपमानजनक कथन का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है। इसे साक्ष्य के तौर पर लेकर मामले की जांच करते हुए तीनों व्यक्तियों दवा व्यवसायी अरविन्द कुमार (पता अज्ञात), व मदन लाल अग्रहरी (पुत्र स्व० बैजनाथ अग्रहरी) और अजीत अग्रहरी (पुत्र बसन्त लाल अग्रहरी निवासीगण श्रीनगर कालोनी, अकथा, थाना सारनाथ, वाराणसी) के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करने के लिये सम्बन्धित थाना प्रभारी कैन्ट, को आदेशित करने का कष्ट करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page