Connect with us

पूर्वांचल

अज्ञात कारणों से लगी आग से दो बीघा गेहूं की फसल सहित सात बीघा ठुठ जलकर राख

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के सिकठा गांव के सिवान में बुधवार की सुबह 9 बजे के करीब अज्ञात कारणों से लगी आग से भागवत राजभर का दो बीघा खेत में लगी फ़सल जल कर राख हों गईं।‌ जबकि, चंदेश्वर राय का लगभग तीन बीघा गेहूँ कटा ठुठ, जुगल किशोर राय का तीन बीघा, बंटी मास्टर का चार बीघा खेत का ठुठ जलकर राख हो गया।

Loading...

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह भूसा बनाने वाली रैपर मशीन से निकली चिंगारी से लगी आग से गेहूँ की फ़सल व कटे गेहूँ के ठुठ जलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गईं। आग की लपटें देख ग्रामीण दौड़ पड़े। किसी तरह अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल कर्मी एक घंटे बाद पहुंचें। तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थें। संयोग अच्छा रहा की जहाँ आग लगी थी वहाँ केवल दो बीघा ही गेहूँ की फ़सल काटने को शेष बची थी। बड़े किसानो की कटाई हार्वेस्टर से हों चुका थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page