Connect with us

मुम्बई

अंबानी परिवार ने अनंत-राधिका की शादी से पहले धूमधाम से कराया 50 जोड़ों का विवाह

Published

on

Loading...
Loading...

सभी कपल्स को मिला ये कीमती तोहफे

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

मुंबई। ‌भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी धर्मपत्नी नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी संग राधिका मर्चेंट के विवाह से पहले ही एक नई सामाजिक मिसाल पेश की है। अंबानी परिवार ने 50 जोड़ों की धूमधाम से शादी करवाई है।

अनंत और राधिका का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन सुर्खियों में छाया रहा। कपल की शादी को मात्र 10 दिन बचे हैं। इनकी वेडिंग की ग्रैंड तैयारियों के बीच नीता अंबानी और परिवार के बाकी सदस्यों ने अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर महाराष्ट्र के पालघर में 50 जोड़ों की शादी करवाई। इसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं।इस सामूहिक शादी में मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता और बेटी ईशा के साथ पहुंचे थे। इस शादी में करीब 800 लोग शामिल हुए।

अंबानी फैमिली ने न सिर्फ 50 जोड़ों की शादी करवाई, बल्कि गिफ्ट के तौर पर हर जोड़े को कीमती तोहफा भी दिया। जिनकी शादी कराई गई वह वंचित परिवार की श्रेणी के लोग थे। अंबानी फैमिली ने हर कपल को तोहफे में सोने के आभूषण, मंगलसूत्र, नोज रिंग, चांदी की ज्वेलरी और शादी की अंगूठी दी। हर दुल्हन को 1.01 लाख का चेक दिया गया। इसके अलावा, अंबानी फैमिली ने कुछ घरेलू सामान भी कपल्स को गिफ्ट में दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page