Connect with us

मिर्ज़ापुर

अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जनपद के पुलिस अधीक्षक ‘अभिनंदन’ के मार्गदर्शन में अपराध की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इन निर्देशों के तहत, सोमवार को थाना कोतवाली कटरा और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्राप्त विशेष सूचना के आधार पर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के जिला जेल के पास से 2 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में  राम विनय महतो, पुत्र महेंद्र महतो, निवासी नौला, थाना भगवानपुर, जिला बेगूसराय, बिहार (उम्र 38 वर्ष) और  दीपक कुमार, पुत्र रामचरित सिंह, निवासी मोहल्ला रसलपुर बरौनी-1, थाना तेघरा, जिला बेगूसराय, बिहार (उम्र 42 वर्ष) है।

Loading...

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2 पिट्ठू बैग और 2 झोले में भिन्न-भिन्न ब्रांड की कुल 201 टेट्रा पैक/केन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिनकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना को0कटरा में मु0अ0सं0-242/2024, धारा 60/63 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, मय पुलिस टीम और निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी, मय टीम शामिल रहें।


Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page