Connect with us

वाराणसी

लहरतारा नाइट बाज़ार में अनियमितता, अनुबंध निरस्त

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे अर्बन प्लेसमेकिंग (नाइट बाज़ार) परियोजना में मेसर्स श्रेया इंटरप्राइजेज द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य न किए जाने, अधिक दुकानों का आवंटन, और संचालित दुकानों की अनियमितताओं के कारण स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों को नियमित असुविधाओं का सामना करना पड़ा है।

इसके परिणामस्वरूप कई शिकायतें और निगेटिव न्यूज़ प्राप्त हो चुकी हैं। परियोजना क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए यू-टर्न और असंगठित कूड़ा प्रबंधन के कारण दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ गई है। इन समस्याओं को देखते हुए कार्यदायी संस्था मेसर्स श्रेया इंटरप्राइजेज के अनुबंध को समाप्त कर दिया गया है।

इस अनुबंध के निरस्तीकरण के साथ ही परियोजना अंतर्गत संचालित सभी दुकानों और वेंडिंग कीओस्क आदि का अनुबंध भी समाप्त हो गया है, और जल्द ही सभी व्यवसाइयों को नोटिस भेजकर परिसर को खाली कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Advertisement

आने वाले कार्यों का उद्देश्य इस क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाना, जल एवं अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करना और श्रद्धालुओं तथा स्थानीय निवासियों के अनुभव में वृद्धि करना है। प्रस्तावित कार्यों में बैठने की बेंच, पाथवे, ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन, स्कल्पचर और डेकोरेटिव लाइट्स, हॉर्टिकल्चर, एडवरटाइजिंग पैनल, और यातायात की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टेबल टॉप क्रॉसिंग शामिल हैं।

इस परियोजना के अंतर्गत मौजूदा संसाधनों का पुनः उपयोग किया जाएगा और कंस्ट्रक्शन वेस्ट का सही तरीके से निपटान किया जाएगा। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र को विकसित करने और श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने के लिए योजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही परिसर को खाली कराकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page