खेल
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में त्रिदिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता सकुशल सम्पन्न
शारीरिक शिक्षा और खेल में योग हमारे जीवन का प्रमुख अंग है – डॉ. ब्रज किशोर त्रिपाठी
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। शारीरिक शिक्षा और खेल में योग
हमारे जीवन का प्रमुख अंग है योग एवम् खेल मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है मानव को अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर योग करना चाहिए। योग एवम् खेल से हम लोगों का शरीर स्वस्थ रहता है। मांसपेशिया मजबुत होती है। मानसिक तनाव दुर होता है।उक्त विचार संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में तीन दिनों से आयोजित खेल सांसद महोत्सव के समापन मे क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, वाराणसी मंडल डॉ बृज किशोर त्रिपाठी ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया.
शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग प्रभारी डॉ सत्येन्द्र कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन गोलाफेक एवं रस्सीकूद प्रतियोगिता हुई, द्वितीय दिन योग एवं चिनअप प्रतियोगिता हुई तथा तृतीय दिन समापन कार्यक्रम रखा गया जिसमें पुसअप प्रतियोगिता हुई । पुसअप प्रतियोगिता में प्रथम मयंक त्रिपाठी, द्वितीय रितेश सिंह और तृतीय डूंगर शर्मा रहे। समापन के दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, वाराणसी प्रोफेसर बृज किशोर त्रिपाठी रहे, चीफ प्राक्टर प्रोफेसर दिनेश कुमार गर्ग , आचार्य गण, अधिकारी, कर्मचारी तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
