Connect with us

वाराणसी

स्वर्वेद महामंदिर के पूर्व एकाउंटेंट पर फिर दर्ज हुआ गबन का मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

चौबेपुर (वाराणसी)। स्वर्वेद महामंदिर धाम की दानराशि में एक बार फिर बड़ा घोटाला सामने आया है। बर्द्धमान (प. बंगाल) निवासी गणेश बर्णवाल की तहरीर पर मंदिर के पूर्व लेखाकार विवेक कुमार और उसके भाई अभिषेक कुमार (बैंक मैनेजर) के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गणेश बर्णवाल ने बताया कि विहंगम योग के 101वें वार्षिकोत्सव के लिए उन्होंने 1.65 लाख रुपये दान स्वरूप जुटाकर विवेक कुमार को दिए थे। इसके बाद विवेक ने एचडीएफसी बैंक की नकद जमा पर्ची भेजकर यह दावा किया कि उक्त राशि ट्रस्ट के खाते में जमा कर दी गई है। जांच में पाया गया कि जमा पर्ची फर्जी है और ट्रस्ट खाते में कोई धनराशि जमा नहीं हुई।

मंदिर प्रशासन ने इस वित्तीय अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि आरोपी विवेक कुमार पूर्व में भी गबन के आरोपों का सामना कर चुका है, जिससे मंदिर प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है।

प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि डीसीपी वरुणा जोन के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच चल रही है। इसके पूर्व भी गबन के मामले में आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस आरोपितों के खिलाफ विवेचना कर रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page