Connect with us

गोरखपुर

सहजनवा ब्लॉक में मतदाता सूची अद्यतन अभियान तेज, बीएलओ भरवा रहे फॉर्म

Published

on

Loading...
Loading...

18 वर्ष के युवाओं को पहली बार वोटर बनने का मौका, चुनाव आयोग ने शुरू की कवरेज ड्राइव

गोरखपुर। सहजनवा क्षेत्र के हरपुर बुदहट ब्लॉक में इन दिनों चुनाव आयोग के निर्देश पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाता सूची में सुधार और नए नाम जोड़ने के लिए बीएलओ फॉर्म भरवा रहे हैं।

बीएलओ विंदा शुक्ला मतदाताओं से आधार, जन्मतिथि, पता और अन्य आवश्यक जानकारी एकत्र कर डिजिटल फॉर्म में दर्ज कर रहे हैं। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है ताकि आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में किसी भी नागरिक का नाम न छूटे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बीएलओ सुबह से ही गांव-गांव घूमकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। जिन लोगों के नाम या पते में गलती है, उन्हें सुधार का अवसर दिया जा रहा है। वहीं जो नए मतदाता 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, उन्हें पहली बार वोटर बनने का मौका मिल रहा है।

चुनाव अधिकारियों का कहना है कि बीएलओ SIR फॉर्म अभियान 100% कवरेज के लक्ष्य के साथ चलाया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और बीएलओ को सही जानकारी दें, ताकि उनका नाम समय पर मतदाता सूची में जुड़ सके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page