Connect with us

वाराणसी

पुलिस ने अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए चार पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में आज मीरजापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे चार पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षक रामचीज तिवारी, उपनिरीक्षक शिवजी यादव, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह और आरक्षी विजय शंकर सिंह को पुष्प माला पहनाकर, अंग वस्त्र, छाता व मोमेंटो भेंट किए गए। साथ ही प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सेवाकाल की सराहना की गई और उनके सुखद, सफल व आनंदमय भविष्य की कामना की गई।

Loading...

इस अवसर पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने सेवानिवृत्त साथियों के योगदान को याद किया और उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page