Connect with us

चन्दौली

भीषण गर्मी में जाम से लोग परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली)। कस्बे में फिर रविवार को लंबा जाम लग गया। लोग घंटे भर कड़ी धूप में परेशान दिखे। कार्यदायी संस्था के सुस्त गति से कार्य करने के कारण लोग विगत ढाई महीने से जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।


चहनियां से चंदौली तक एक कार्यदायी संस्था द्वारा हाईवे का निर्माण विगत दो वर्षों से ज्यादा समय से चल रहा है। इन दिनों विगत ढाई माह से मात्र तीन सौ मीटर हाईवे सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था की लापरवाही और सुस्त गति से कार्य के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विगत ढाई माह से आए दिन जाम लग रहा है।


कारण यह है कि चौराहे से डेढ़ सौ मीटर सकलडीहा मार्ग और डेढ़ सौ मीटर सैदपुर मार्ग पर कार्य चल रहा है। तीन सौ मीटर पश्चिमी पटरी को पूर्ण नहीं किया गया और दूसरी तरफ पूर्वी पटरी में कार्य लगा दिया गया। जिससे आए दिन जाम लग रहा है।


रविवार को भी जाम लग गया। घंटे भर चिलचिलाती और कड़क धूप में जाम लगने से लोग परेशान हो गए। इन दिनों धूप में पांच मिनट भी बर्दाश्त नहीं हो रहा है, किंतु कार्यदायी संस्था की लापरवाही से आम राहगीरों, मरीजों, बच्चों, महिलाओं — सबको परेशान होना पड़ रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page