Connect with us

वाराणसी

9 एवं 10 फरवरी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे काशी मे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष विधान सभा अखिलेश यादव का दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहेंगे समाजवादी पार्टी वाराणसी के नि० जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं नि० महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी 9 फरवरी को प्रातः 11 बजे वाराणसी एयरपोर्ट आएंगे। यहां से हेलीकाप्टर द्वारा बलिया व गाजीपुर कार्यक्रम में जाएंगे। शाम 4 बजे गाजीपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा वाराणसी एयरपोर्ट पहुचेंगे। 9 फरवरी को रात्रि विश्राम वाराणसी में करेंगे। दिनाँक10 फरवरी को वाराणसी के सारनाथ मे पूर्व एम एल सी काशी नाथ यादव एवं शशिकांत सिंह के आवास पर जाऐगे एवं सारनाथ के बाद विगत दिनो प्रदीप बजाज का निधन होने के कारण उनके आवास शोक संवेदना व्यक्त करने जाऐगे। दोपहर 2:30 बजे चार्टर प्लेन से दिल्ली चले जायेंगे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page